इस ऐप के बारे में

Google Photos में आपकी सभी फ़ोटो और वीडियो को एक ही जगह सेव करके रखा जाता है. Google के एआई का इस्तेमाल करके, इसमें आसानी से अपनी यादों को स्टोर और व्यवस्थित किया जा सकता है. इसके साथ ही, उनमें बदलाव किया जा सकता है और उन्हें खोजा जा सकता है. Google Photos में और भी सुविधाएं मिलती हैं:

• 15 जीबी क्लाउड स्टोरेज: हर Google खाते के साथ 15 जीबी स्टोरेज मिलता है*. यह क्लाउड स्टोरेज की अन्य सेवाओं में मिलने वाले स्टोरेज से तीन गुना ज़्यादा है. इससे आपके सभी डिवाइसों पर, आपकी यादों का बैक अप अपने-आप तैयार हो जाता है और वे सुरक्षित रहती हैं.

• एआई की मदद से काम करने वाले एडिटिंग टूल: सिर्फ़ कुछ टैप करके बड़े-बड़े बदलाव करें. मैजिक इरेज़र का इस्तेमाल करके, फ़ोटो से अनचाहे ऑब्जेक्ट हटाएं. फ़ोटो अनब्लर करने की सुविधा से, खराब फ़ोकस वाली धुंधली फ़ोटो को बेहतर बनाएं. पोर्ट्रेट लाइट का इस्तेमाल करके, फ़ोटो की रोशनी और चमक को बेहतर बनाएं.

• आसानी से खोजने की सुविधा: अपनी फ़ोटो को आसानी से खोजें. इसके लिए, “हंसती हुई दीपिका और मैं”, “पहाड़ों से घिरी झील में कायाकिंग करते हुए” या “घर के पीछे वाले आंगन में पेंटिंग करती हुई निशा” जैसे वाक्यांशों का इस्तेमाल करें.

• आसानी से व्यवस्थित करने की सुविधा: Google Photos, मिलती-जुलती और डुप्लीकेट फ़ोटो को अपने-आप फ़ोटो स्टैक में लगाकर, आपकी गैलरी को व्यवस्थित रखने में मदद करता है. इसमें स्क्रीनशॉट, दस्तावेज़, कस्टम एल्बम, और रोज़ाना के कैमरा रोल को व्यवस्थित करने के लिए, स्मार्ट और आसान फ़ोल्डर भी अपने-आप बनते हैं. इससे आपकी गैलरी व्यवस्थित और आपकी पसंद के हिसाब से दिखती है. लॉक किए हुए फ़ोल्डर में, संवेदनशील फ़ोटो और वीडियो को सेव किया जा सकता है. इस फ़ोल्डर को सुरक्षित रखने के लिए, डिवाइस की लॉक स्क्रीन का इस्तेमाल किया जाता है.

• अपनी पसंदीदा यादों को फिर से जीने और उन्हें शेयर करने की सुविधा: Google Photos में अपनी पुरानी यादों को ताज़ा करें. अपने किसी भी संपर्क के साथ फ़ोटो, वीडियो, और एल्बम शेयर करें. इसके लिए, उनके पास Google Photos होना ज़रूरी नहीं है.

• अपनी यादें सुरक्षित रखने की सुविधा: आपकी फ़ोटो और वीडियो, सेव करते ही सुरक्षित हो जाते हैं. इन्हें सेव करने या शेयर करने के दौरान, हमारे बेहतर सिक्योरिटी इन्फ़्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा मिलती है.

• अपनी सभी यादें एक ही जगह पर सेव करने की सुविधा: बैकअप की सुविधा चालू करके, अन्य ऐप्लिकेशन, गैलरी, और डिवाइसों से अपनी फ़ोटो आसानी से ट्रांसफ़र की जा सकती हैं. इससे आपका सारा कॉन्टेंट एक ही जगह पर सेव हो जाता है.

• जगह खाली करने की सुविधा: अब फ़ोन में स्टोरेज कम पड़ने की चिंता छोड़ दें. जिन फ़ोटो का बैक अप Google Photos में लिया गया है उन्हें बस एक टैप करके डिवाइस के स्टोरेज से हटाया जा सकता है.

• अपनी पसंदीदा यादें प्रिंट कराने की सुविधा: फ़ोन में मौजूद यादगार पलों को प्रिंट कराएं और अपना घर सजाएं. पसंदीदा यादों को फ़ोटोबुक, फ़ोटो के प्रिंट, कैनवस वॉल आर्ट वगैरह के तौर पर प्रिंट कराएं. प्रॉडक्ट के हिसाब से कीमत अलग-अलग हो सकती है. प्रिंट कराने की सेवाएं सिर्फ़ अमेरिका, यूरोपीय संघ, यूनाइटेड किंगडम, और कनाडा में उपलब्ध हैं.

• Google Lens का ऐक्सेस: फ़ोटो में दिख रही किसी भी चीज़ के बारे में खोजें. इस सुविधा से, फ़ोटो में दिख रहे टेक्स्ट और चीज़ों को पहचाना जा सकता है. इससे उनके बारे में ज़्यादा जानने और कोई कार्रवाई करने में आसानी होती है.

Google की निजता नीति: https://google.com/intl/hi/policies/privacy

* Google खाते का स्टोरेज, Google Photos, Gmail, और Google Drive के बीच शेयर किया जाता है.

मुख्य विशेषताएं
वर्ज़न अपडेट
वर्ज़न 7.99.0
Thanks for using Google Photos. This release includes bug fixes and performance improvements. We fixed user-reported issues to provide a more reliable storage experience.
30/10/2026 · Apple App Store · iOS · स्रोत देखेंवर्ज़न 7.97.0
Thanks for using Google Photos. This release includes bug fixes and performance improvements. We fixed user-reported issues and added new features so you can find the right photos faster.
15/10/2026 · Apple App Store · iOS · स्रोत देखेंवर्ज़न 7.96.0
Thanks for using Google Photos. This release includes bug fixes and performance improvements. We fixed user-reported issues and added new features to provide a more powerful search experience.
08/10/2026 · Apple App Store · iOS · स्रोत देखेंवर्ज़न 7.95.0
Thanks for using Google Photos. This release includes bug fixes and performance improvements. We are always working to make the app faster and more stable. If you are enjoying the app, please consider leaving a review or rating!
01/10/2026 · Apple App Store · iOS · स्रोत देखेंआपको ये भी पसंद आ सकते हैं
सिफारिशें समान उपयोग, प्लेटफ़ॉर्म उपलब्धता और रेटिंग भरोसे पर आधारित हैं।
Hula AI: Trend Video Generatorसमान उपयोग: Photo & Video
Background Remover, AI Eraserसमान उपयोग: Photo & Video
Background Remover, AI Eraserसमान उपयोग: Photo & Video
剪映 - 抖音官方AI创作神器समान उपयोग: Photo & Video. क्रॉस-प्लेटफ़ॉर्म रेटिंग का भरोसा मजबूत है।लोकप्रिय तुलनाएँ
सुविधाएं, कीमतें और प्लेटफ़ॉर्म की तुलना करें।
समीक्षाएं
Great app!
से iOS · 15/10/2026 · स्रोत देखेंGreat
से iOS · 15/10/2026 · स्रोत देखेंGreat
से iOS · 15/10/2026 · स्रोत देखेंMigper
से iOS · 15/10/2026 · स्रोत देखेंNosotros
से iOS · 15/10/2026 · स्रोत देखेंThank you!
से iOS · 15/10/2026 · स्रोत देखेंFeature photos
से iOS · 15/10/2026 · स्रोत देखेंGoogle photos and in my Gmail too back up app
से iOS · 15/10/2026 · स्रोत देखेंAlbums dissapeared on app and 0 help
से iOS · 15/10/2026 · स्रोत देखेंThis is great
से iOS · 14/10/2026 · स्रोत देखेंरेटिंग और समीक्षा के लिए साइन इन करें
रेटिंग और समीक्षा देने के लिए मुफ़्त खाता बनाएं या साइन इन करें। आपका नाम और ईमेल खाते से जुड़े रहेंगे।